{"_id":"612695388ebc3e60f10dec92","slug":"due-to-the-havoc-of-dengue-the-system-collapsed-due-to-neglect-localcode-news-noi607924526","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के कहर से खलबली, अनदेखी से व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के कहर से खलबली, अनदेखी से व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि घर-घर डेंगू की दस्तक है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। किसी को बुखार है तो कोई जोड़ों में दर्द से परेशान है। जून से अगस्त तक करीब 250 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं, जिसमें करीब 60 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बीएचयू समेत विभिन्न अस्पतालों में 85 का इलाज चल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद भी फॉगिंग व्यवस्था बेपटरी है। नियमित फॉगिंग कराई जाए तो कुछ हद तक मच्छरों का प्रकोप कम किया जा सकता है। आमतौर पर बरसात के समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। पिछले दिनों बाढ़ की वजह से सामनेघाट, भगवानपुर, नगवां, नरिया सहित कई इलाकों में पानी नहीं उतरा है। इस वजह से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर फॉगिंग का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे उलट है। कुछ ही इलाकों में फॉगिंग हो रही है।
तीस सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के मुताबिक, बीएचयू अस्पताल समेत अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में 85 मरीज भर्ती हैं। सबसे अधिक बीएचयू में 20, मंडलीय अस्पताल में 14 बाकी निजी अस्पतालों में हैं। इन सभी को डेंगू का संदिग्ध मरीज मानकर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 30 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल को जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है, इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
इन अस्पतालों में भर्ती हैं संदिग्ध मरीज
बीएचयू अस्पताल 20
मंडलीय अस्पताल 14
शास्त्री अस्पताल रामनगर 06
(निजी अस्पतालों में 45 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं)
दस सर्वाधिक मरीज वाले इलाके
भगवानपुर 10
छित्तूपुर 9
बीएलडब्ल्यू 9
लंका 7
सुंदरपुर 6
संकटमोचन 5
नेवादा 5
मंडुवाडीह 4
शिवपुर 3
सीर गोवर्धन 3
ऐसे बढ़ा डेंगू मरीजों का ग्राफ
एक से 15 जुलाई एक
15 से 31 जुलाई 4
एक से 15 अगस्त 27
15 से 24 अगस्त 28
क्या हैं डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, हड्डियों, मांसपेशियों में तेज दर्द, उल्टी मिचली का लगना, आंखों के ऊपरी हिस्से में दर्द, ठंड लगने के साथ बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना।
बचाव के उपाय
पूरी आस्तीन का शर्ट एवं पैंट पहनना चाहिए
मच्छरदानी लगाकर सोएं, मच्छर से बचाव के लिए क्रीम लगाएं
कूलर के पानी का साफ रखें, जलजमाव वाले जगहों पर जाने से बचे
ऑफिस या कहीं पर बैठें तो मोजा पहनकर ही रहें
बुखार होने पर सिर पर पट्टी करें
पानी की मात्रा शरीर में कम न होने दें।
नारियल पानी, छाछ, तरल पदार्थ का सेवन करें
सतर्कता ही बचाव का बेहतर उपाय
डेंगू एक संक्रामक बीमारी है, इससे बचाव के लिए जितनी सतर्कता रखी जाए उतना ही बेहतर है। यह जानलेवा तब होता है जब पल्स प्रेशर और ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। इस तरह की समस्या पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। बिना चिकित्सक की सलाह से कोई दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
-डॉ. मनोज श्रीवास्तव, केंद्रीय पदाधिकारी, आईएमए
फलों का करें सेवन, खतरा होगा कम
जिस तरह से डेंगू का प्रकोप बढ़ा है, उससे घर में ही पडे़ सामानों, फलों का सेवन करना लाभकारी होगा। तुलसी की पत्ती, काली मिर्च रोजाना सुबह खाएं। गिलोय की चाय पीने, इसकी चटनी बनाने, रस पीना ज्यादा लाभकारी है। डेंगू से बचाव में सेब, अनार, नारियल पानी पीना भी सहायक होगा।
-वैद्य सुशील दूबे, आयुर्वेद संकाय, बीएचयू