फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   dowry death

अनूपशहर से लापता महिला का खुर्जा नहर में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर से लापता महिला का खुर्जा नहर में मिला शव
विज्ञापन

खुर्जा। अनूपशहर से लापता महिला का शव बुधवार सुबह खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में स्थित सैंदा फरीदपुर गांव की नहर में मिला। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां महिला के परिजनों ने शिनाख्त की। महिला के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुलंदशहर के कोठयात मोहल्ला निवासी अश्वनी ने बताया कि उनकी बेटी महक अग्रवाल (32) की शादी अनूपशहर निवासी प्रशांत वार्ष्णेय के साथ 8 दिसंबर 2020 को हुई थी। उन्होंने शादी में पति और ससुराल पक्ष को करीब 50 लाख रुपये के गहने समेत कई कीमती सामान दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आए दिन महक को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उस पर मायके से 21 लाख रुपये नकद और एक मकान लेने की मांग की जा रही थी। इसी के चलते चार दिन पहले महक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह मायके आ गई थी। इसमें दोनों परिवार के वरिष्ठ जनों ने पंचायत की और ससुराल पक्ष ने दोबारा परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महक चार जुलाई को ससुराल आ गई थी। पांच जुलाई को सूचना मिली की महक दो माह के बच्चे को छोड़कर लापता हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद महक के ससुर संदीप वार्ष्णेय ने अनूपशहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह आठ बजे खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के सेंदा फरीदपुर गांव में महक का शव बरामद हुआ, इसकी शिनाख्त के लिए कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई, जहां से सभी थानों में जानकारी दी गई। अनूपशहर थाना पुलिस ने महक के परिजनों को जिला अस्पताल में शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति की शिकायत पर पति प्रशांत, ससुर संदीप, सास दुर्गा देवी और ननद चारू के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- बजरंगबली चौरसिया, पुलिस अधीक्षक देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed