{"_id":"5a22e8284f1c1bd0408ba694","slug":"died-one-accident-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मैनपुरी अंडर ब्रिज पर तेजी से जा रही एक रोडवेज बस के चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पांच लोगों में दो घायल हो गए। जबकि तीन लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक के मरने की पुष्टि कर दी। बाकी घायलों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
बलरई थाना क्षेत्र के नगला राम सुंदर गांव निवासी बृजेश कुमार पत्नी विनीता व बच्चों अंशिकी, नव्या व हर्ष के साथ बाइक से इटावा आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार छिमारा निवासी 44 वर्षीय रणधीर भी इटावा जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें मैनपुरी अंडर ब्रिज के पास पहुंची। तभी इटावा की ओर से जा रही रोडवेज की बस के चालक ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बृजेश कुमार सड़क पर दूर जा गिरा। रणधीर भी सड़क पर जा गिरा। वह हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बृजेश के अलावा उसकी पुत्री अंशिकी को भी चोटें आई जबकि उसकी पत्नी विनीता दूसरी पुत्री नव्या व पुत्र हर्षित बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक बस को भगा ले गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल बृजेश को मिनी पीजीआई भेजा गया है। जबकि अंशिकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद रणधीर के परिजन भी आ गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन