फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi women commission rape roko campaign is getting popular among pupil

दिल्ली महिला आयोग की रेप रोको अदालत, 10 साल की बच्ची ने सुनाई चाचा की काली करतूत

Sun, 01 Apr 2018 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi women commission rape roko campaign is getting popular among pupil
दिल्ली महिला आयोग ने रेप रोको महिला अदालत की एक प्रयोग शुरू किया है। अब तक यह अदालत चार क्षेत्रों में लगाई गई है। जहां आयोग को अवैध शराब, ड्रग्स की बिक्री और यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। इन अदालतों में स्थानीय महिलाएं और लड़कियां वरिष्ठ पुलिस अफसरों और अन्य सरकारी अफसरों से रूबरू होती हैं और अपनी सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाती हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष खुद इन अदालतों में भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन


अब तक महिला अदालत उत्तम नगर, मोहन गार्डन, आदर्श नगर और छावला में आयोजित हो चुकी हैं। इन जगहों से आयोग को अवैध शराब, ड्रग्स की बिक्री की शिकायतें मिली हैं। अभी तक की सभी सभाओं में महिलाओं और लड़कियों ने उन जगहों के बारे में सूचना दी है जहां पर पुरुष और लड़के समूह में खड़े होकर उनका यौन उत्पीड़न करते हैं। लाल बाग, आदर्श नगर में महिला अदालत में एक 10 साल की बच्ची ने आयोग की अध्यक्ष को बताया कि कैसे उसके चाचा उसका यौन उत्पीड़न करते थे। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। दिल्ली महिला आयोग आने वाले समय में पूरी दिल्ली में कई महिला अदालतों का आयोजन कराएगा। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली अवैध शराब, ड्रग्स और महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न का गढ़ बन गया है। पुलिस को अतिरिक्त पुलिस कर्मी दिए जाने चाहिए जिससे महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed