{"_id":"5ac02bf14f1c1bc5618b4cf6","slug":"delhi-women-commission-rape-roko-campaign-is-getting-popular-among-pupil","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महिला आयोग की रेप रोको अदालत, 10 साल की बच्ची ने सुनाई चाचा की काली करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महिला आयोग की रेप रोको अदालत, 10 साल की बच्ची ने सुनाई चाचा की काली करतूत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने रेप रोको महिला अदालत की एक प्रयोग शुरू किया है। अब तक यह अदालत चार क्षेत्रों में लगाई गई है। जहां आयोग को अवैध शराब, ड्रग्स की बिक्री और यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। इन अदालतों में स्थानीय महिलाएं और लड़कियां वरिष्ठ पुलिस अफसरों और अन्य सरकारी अफसरों से रूबरू होती हैं और अपनी सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाती हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष खुद इन अदालतों में भाग ले रही हैं।
अब तक महिला अदालत उत्तम नगर, मोहन गार्डन, आदर्श नगर और छावला में आयोजित हो चुकी हैं। इन जगहों से आयोग को अवैध शराब, ड्रग्स की बिक्री की शिकायतें मिली हैं। अभी तक की सभी सभाओं में महिलाओं और लड़कियों ने उन जगहों के बारे में सूचना दी है जहां पर पुरुष और लड़के समूह में खड़े होकर उनका यौन उत्पीड़न करते हैं। लाल बाग, आदर्श नगर में महिला अदालत में एक 10 साल की बच्ची ने आयोग की अध्यक्ष को बताया कि कैसे उसके चाचा उसका यौन उत्पीड़न करते थे।
मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। दिल्ली महिला आयोग आने वाले समय में पूरी दिल्ली में कई महिला अदालतों का आयोजन कराएगा। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली अवैध शराब, ड्रग्स और महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न का गढ़ बन गया है। पुलिस को अतिरिक्त पुलिस कर्मी दिए जाने चाहिए जिससे महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित हो।