फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi Metro will run till late night due to IPL match

दिल्ली में आईपीएल मैच के चलते देर रात तक चलेगी मेट्रो

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro will run till late night due to IPL match
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में टै्रक से गुजरती मेट्रो। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 अप्रैल को आईपीएल मैच खेला जाएगा। दर्शकों की भारी भीड़ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो परिचालन के समय में 45 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की बढ़ोतरी की है। इस दौरान मेट्रो के 76 अतिरिक्त ट्रिप लगेंगे।
विज्ञापन

अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच दिल्ली और मुंबई की टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 16, 27 और 29 अप्रैल को और फिर 11 मई को भी मैच होंगे। सभी मैच शाम साढ़े 7 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आईपीएल मैच में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। खास बात यह है इन पांच मैचों में से 3 मैच रविवार के दिन होंगे। ऐसे में दिल्ली में क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसी के चलते डीएमआरसी की ओर से मैच के दिन सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा रात को सामान्य समय के मुकाबले 45 मिनट से लेकर 2 घंटे अधिक देर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों पर होगी एनाउंसमेंट
स्टेडियम से सटे आईटीओ और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर शाम के समय यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है। एंट्री एग्जिट में अतिरिक्त समय भी लग सकता है। डीएमआरसी ने एयरपोर्ट लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर चलने वाली अंतिम ट्रेनों की टाइमिंग में ढील देने और टाइमिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को इस सुविधा के बारे में जानकारी देने के लिए मैच वाले दिन सभी लाइनों की मेट्रो और प्रमुख स्टेशनों पर अनाउंसमेंट किया जाएगा। साशेल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए भी प्रचार होगा।

वॉयलेट लाइन पर हैं दिल्ली गेट और आईटीओ स्टेशन

अरुण जेटली स्टेडियम से सटे दिल्ली गेट और आईटीओ स्टेशन मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर हैं। ऐसे में अन्य लाइनों से होते हुए जाने वाले यात्रियों को भी आराम से मेट्रो मिले, इसके लिए टाइमिंग को एडजस्ट किया जाएगा। मेट्रो कश्मीरी गेट, राजीव चौक, मंडी हाउस, यमुना बैंक, लाजपत नगर, हौजखास जैसे इंटरचेंज स्टेशनों पर भी लोगों को रात में देर तक ट्रेनें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed