फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Illegal mining

दिनदहाड़े चल रहा अवैध खनन

Sun, 21 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बायताल गांव के सिवान में चल रहा अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ ही शासन ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। भवानीगंज थाना क्षेत्र में शासन के निर्देश से इतर दिनदहाड़े ही अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। जिम्मेदार इससे बेखबर हैं। इसके पूर्व भी भवानीगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर और वासा गांव में अवैध खनन के कारोबार की शिकायत की जा चुकी है। लिहाजा पुलिस प्रशासन खनन रोकने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा। रात के अंधेरे में धरती का सीना चीरकर अवैध मिट्टी खनन करने वाले खनन माफिया पर कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। खनन माफिया अब दिन में भी खनन में जुट गए हैं। उन्हें न तो पुलिस और न किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी का डर है। रविवार को भवानीगंज थाने से महज डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित बायताल गांव के पूरब स्थित सिवान में लोडर मशीन से सुबह से लगातार अवैध खनन जारी रहा। दिनदहाड़े हो रहे अवैध खनन पर स्थानीय जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक हलका सिपाहियों की सांठगांठ से मिट्टी के अवैध खनन का काला कारोबार हो रहा है। थानाक्षेत्र के बयारा, वासा, फत्तेपुर सहित कई गांवों के सिवान में रात के अंधेरे में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है, मगर रात्रि गश्त करने वाले अनजान हैं। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर दरोगा को भेजा गया था। वहां पर किसी प्रकार की खनन नहीं हो रही है। अगर रात में खनन हो रही है तो वह नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed