फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cricket...Nagaland's team could not even reach Yashvardhan's runs

क्रिकेट...यशवर्धन के रनों तक भी नहीं पहुंची नगालैंड की टीम

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 24 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cricket...Nagaland's team could not even reach Yashvardhan's runs
23jjrp07- यशवर्धन दलाल शॉट लगाते हुए। स्त्रोत- कोच
झज्जर। हरियाणा और नागालैंड के बीच खेले गए पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी के मैच में हरियाणा की टीम ने 298 रनों से जीत दर्ज की है। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 385 रन बनाए। झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 102 रन व सामंत जाखड़ ने चार रन बनाएं। हरियाणा की टीम की यह लगातार पांचवीं जीत है।
विज्ञापन

झारखंड के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में हरियाणा और नागालैंड के बीच पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी का मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 385 रन बनाए। इस दौरान हरियाणा की तरफ से मयंक शांडिल्य ने 135 रन बनाए। वहीं झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 109 गेंदों में 10 चौकों व दो छक्कों की मदद से 102 रन व झज्जर के दूसरे खिलाड़ी सामंत जाखड़ ने चार रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नागालैंड की टीम 20.2 ओवरों में 87 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में हरियाणा की तरफ से पीयूष दहिया और अनुज ठकराल ने चार-चार विकेट हासिल किए। झज्जर के सामंत जाखड़ व यशवर्धन दलाल की इस मैच में गेंदबाजी नहीं आई। हरियाणा की टीम ने अपने सभी पांचों मैचों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed