Agra Corona Update: चार पर्यटकों सहित 17 लोग मिले संक्रमित, दो सैकड़ा के पास पहुंची संख्या, बरतें सावधानी
Agra Corona Update: ताजनगरी में चार पर्यटकों सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब यहां सक्रिय केसों का संख्या लगभग दो सैकड़ा के पास पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे चार पर्यटकों सहित 17 लोगों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 191 हो गई है।
ताजनगरी में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजमहल देखने पहुंचे 25, 27 और 28-28 वर्ष की उम्र के चार पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पर्यटक जिन स्थानों के रहने वाले हैं, वहां के प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचना दे दी गई है।
वहीं, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक 26 वर्ष की युवती का नमूना लिया गया था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। कमला नगर, अवधपुरी, आलोक नगर, प्रताप नगर, एचआईजी फ्लैट्स संजय प्लेस, मोतीबाग, दयालबाग, गांधी नगर, फ्रेंड्स एंक्लेव दयालबाग, सेक्टर-छह आवास विकास, शारदा विहार बोदला में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोई मरीज अस्पताल में नहीं हुआ भर्ती
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की 29 वर्षीय युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ग्रामीण क्षेत्र का भी एक मरीज है। जारुआ कटरा का 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि स्थानीय मरीजों को होम आइसोलेट कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। कोई अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।