फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Container crushed brother-sister, brother's death

कंटेनर ने भाई-बहन को कुचला, भाई की मौत

Sun, 11 Feb 2018 11:13 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 11 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Container crushed brother-sister, brother's death
परिजनों से घटना की जानकारी लेते सीओ श्रीकांत प्रजापति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीटी रोड हाइवे पर कांशीराम कालोनी के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रहे भाई बहन को कुचल दिया। हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ग्राम अकबरपुर के पास चालक समेत कंटेनर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


रविवार शाम मोहल्ला बिरतिया निवासी मुकेश जाटव की पुत्री काजल(7) अपने भाई यश(5) के साथ कांशीराम कालोनी से घर लौट रही थी। दोनों जीटी रोड को पार कर रहे थे, उसी समय बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में यश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि काजल गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे जीटी रोड पर जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल संतोष कुमार व्यास, सिटी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 ने कंटेनर का पीछा कर ग्राम अकबरपुर के पास चालक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक यश के पिता मुकेश गुरसहायगंज मजदूरी करने गए थे। मां शीतला देवी का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मुकेश के दो ही बच्चे थे और दोनों ही हादसे का शिकार हो गए। सीओ ने परिजनों को समझाया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर कंटेनर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इंजन से कटा बालक का पैर
चपुन्ना। ग्राम नगला धरमाई में रविवार दोपहर दयाशंकर प्रजापति का बेटा सिम्पी उर्फ ईशू (12 ) गन्ने की पेराई के लिए ओमप्रकाश प्रजापति के यहां आया था। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक ईशू इंजन के पटे की चपेट में आ गया और उसका पैर व्हील में फंस गया । आनन-फानन में परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले गए। जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed