{"_id":"593843484f1c1be85d9c7747","slug":"congressmen-blow-the-effigy-of-cm-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मप्र के सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मप्र के सीएम का पुतला फूंका
ballia
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मप्र के सीएम का पुतला दहन करते कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के उपर पुलिस द्वारा किए गए फायरिंग के विरोध में राजनीतिक दलों के नेताओं अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां किसान, खेत मजदुर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय स्थित रोडवेज तिराहे पर मध्य प्रदेश के सीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भाकपा मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने रोडवेज तिराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है वहां के किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के आंदोलन को दबाने की साजिश चल रही है। यही नहीं केंद्र सरकार के इशारे पर मीडियाकर्मियों के घर पर छापेमारी भी की जा रही है। जिसकी जितनी अधिक निंदा की जाय कम है।
कमेटी के जिला संयोजक रामधनी सिंह ने कहा कि किसानों को गोली मारकर भाजपा की सरकार ने जनरल डायर की याद ताजा कर दी है। जैसे अंग्रेजी सरकार का खात्मा हुआ वैसे ही मंदसौर की घटना से केंद्र और प्रदेश की आशिष्ट भाजपा सरकार का खात्मा अवश्य होगा।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, जैनंद्र पांडेय मिंटू, जितेंद्र राय, मुन्ना उपाध्याय, सागर सिंह राहुल, अनुज अग्रहरि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कमेटी के क्षेत्रीय सदस्य सचिव कामरेड परमात्मानंद राय ने मंदसौर जिले के पिपल्य मंडी में आंदोलनरत किसानों के ऊपर की गई फायरिंग की निंदा की। इसीक्रम में लोक स्वातंत्र्य संगठन के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक कर मंदसौर के किसानों पर की गई गोलीबारी में पांच किसानों की मौत की तीखी निंदा की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अपने हक के अहिंसात्मक लड़ाई लड़ रहे किसानों के उपर गोली चलाकर उन्हे मार डालना सरकार का आजाद हिंदुस्तान के जनरल डायर मूवमेंट है। इस मौके पर पीयूसीएल के सदस्यों ने घटना की न्यायिक जांच कराने के साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
बैठक में डा. अखिलेश सिन्हा, रणजीत सिंह, अरूण सिंह, असगर अली, ज्योति स्वरूप पांडेय, प्रदीप सिंह, शैलेश धुसिया, सुरेंद्र नाथ सिंह, पंकज राय आदि लोग मौजूद रहे।