{"_id":"57eaa51c4f1c1bf70a5760a7","slug":"congress-mla-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फूंका विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फूंका विधायक का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका विधायक का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल से 20 साल का हिसाब मांगते हुए उनका पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष मनोज लुंठी, योगेंद्र पाल के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने पुतले को कस्बे में घुमाया और पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई बड़े कार्य नहीं किए। क्षेत्र के सरकार विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासी आंदोलित रहे, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी रही।
विधायक ने इन समस्याओं को भी प्रमुखता से नहीं उठाया। विधायक ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर कभी भी कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र की हमेशा अनदेखी की। विकास के नाम पर कोई भी बड़ा कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार में मंत्री रहे विधायक चुफाल ने कभी भी क्षेत्र के विकास के बारे में नहीं सोचा। क्षेत्र के विकास के लिए कभी भी कोई ठोस नीति नहीं बनाई।
विज्ञापन
कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सीखाएगी। पुतला दहन में टिकेंद्र पाल, तनुज पाल, धरम धामी, खड़क पाल, नीरज पाल, पंकज भंडारी, ललित, इसलाम बख्श, मुकेश पंत, देवेंद्र पाल समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन