फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   college ready for final year exam

फाइनल ईयर की परीक्षाओं के लिए बनाए 20 परीक्षा केंद्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
college ready for final year exam
फाइनल इयर की परीक्षाओं के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।आईजीयू से संबंद्ध इन कॉलेजों में बने इन परीक्षा केंद्रों में 4 सितंबर से परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस बार परीक्षा तीन की बजाए दो घंटे की होगी। जिसमें प्रश्नों की संख्या भी कम की जाएगी। परीक्षा दो की बजाए तीन सत्र में आयोजित होगी।बुखार ,खांसी-जुकाम या कोविड के लक्षणों वाले मरीजों को अलग कक्ष उपलब्ध कराया जाएगा। बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी की फाइनल इयर की परीक्षाओं के लिए इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी ने पिछले सप्ताह डेटशीट जारी कर दी थी। जिसके तहत महेंद्रग़ढ़ जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालित करने के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं। हर एक परीक्षा केंद्र को दो कमेटियों का गठन करना होगा। जिसमें एक सैनिटाइजेशन कमेटी तथा दूसरी अनुशासन समिति होगी। परीक्षा केंद्र में 20 से अधिक विद्यार्थी नहीं बैठाए जाएंगे। विद्यार्थी एक एक बैंच छोड़कर बैठेंगे। परीक्षा के लिए बनाए गए हर एक कक्ष को हर सत्र की परीक्षा के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। कॉलेज के गेट पर विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनर से जांच होगी। बिना मास्क किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। गेट पर ही हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा।परीक्षा आयोजित कराने वाले शिक्षकों को कोरोना संक्रमित न होने का स्व घोषणा पत्र देना होगा। शिक्षक गलब्ज, मास्क पहनकर ही कक्ष में प्रवेश करेंगे। शिक्षकों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
लक्षण मिले तो अलग कक्ष में देनी होगी परीक्षा.... गेट पर इंट्री के समय ही विद्यार्थी से कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी ली जाएगी। थर्मल स्कैनर की जांच में जिनको बुखार पाया जाएगा उनको अलग कक्ष में बैठाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के अन्य लक्षण मिले विद्यार्थियों को भी इसी कक्ष में बैठना होगा। इस कक्ष में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कॉलेज ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। कोविड मानकों को अपनाते हुए परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। 4 सितंबर से यह परीक्षा शुरू होगी। कॉलेज प्रबंधन ने दो कमेटियों का गठन किया है। सैनिटाइजेशन कमेटी तथा डिसीपेलेनरी कमेटी को ड्यूटी दी जा चुकी है। राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र.......... 1. राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ ब्लॉक-1 2. राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ ब्लॉक-1 3. संस्कार भारती महिला कॉलेज पाली ब्लॉक-1 4. राजकीय कॉलेज कनीना ब्लॉक-1 5. राजकीय महिला कॉलेज उन्हानी ब्लॉक-1 6. राजकीय कॉलेज अटेली ब्लॉक-1 7.राजकीय महिला कॉलेज अटेली ब्लॉक-1 8. राजकीय महिला कॉलेज नारनौल ब्लॉक-1 9. राजकीय कॉलेज नारनौल ब्लॉक-1 10. बैजनाथ चौधरी महिला कॉलेज नांगल चौधरी ब्लॉक-1 11. शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी ब्लॉक-1 12. राजकीय कॉलेज कृष्ण नगर ब्लॉक-1 13. राजकीय कॉलेज सतनाली ब्लॉक -1 14. एमआर कॉलेज मित्रपुरा ब्लॉक-1 15. आरपीएस कॉलेज बलाना ब्लॉक-1, 16. सूरज कॉलेज बुचौली रोड ब्लॉक-1 17. राव जयराम महाविद्यालय महेंद्रगढ़ ब्लॉक-1 18. आरबीएस कॉलेज थनवास 19. जीएल महिला महाविद्यालय कनीना 20. सावित्री देवी महिला कॉलेज कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed