{"_id":"5a4fe0c34f1c1bd5178b529a","slug":"cold-wave-continues-five-more-deaths-due-to-cold-in-sambhal-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का कहर जारी: संभल जिले में ठंड से पांच और मौतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का कहर जारी: संभल जिले में ठंड से पांच और मौतें
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 06 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले में कोहरे के बीच बढ़ी ठंड का कहर जारी है। जिले में शुक्रवार का ठंड से मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी मोहम्मद फुरकान की 5 महीने की इकलौती बेटी आमिना नूर की मौत हुई है। मोहम्मद फुरकान ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे तक आमिना नूर स्वस्थ थी। इसके बाद उसे उल्टी- दस्त होने लगे। हालत बिगड़ी तो उसे वे इलाज के लिए निजी डाक्टर के पास ले गए।
डाक्टर ने इलाज करते हुए मासूम को ठंड लगना बताया। इसके बाद रात में ही मासूम को पाकबड़ा ले जाने की तैयारी की जा रही थी। परिजन निकलते इससे पहले ही मासूम की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने शुक्रवार को शव को दफन कर दिया। संभल नगर के देहली दरवाजा मोहल्ले में रियाजुल (45) पुत्र नजारुल की सर्दी के दौरान गुरुवार को हालत बिगड़ गई। परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन सुधार न हुआ तो मुरादाबाद लेकर गए। लेकिन हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे घर लेकर आए तो उसने शुक्रवार को शाम दम तोड़ दिया।
रियाजुल के भाई मेराजुल ने बताया कि उनके भाई मजदूरी करते हैं और गुरुवार को शाम जब लौटे तो सर्दी लगने से हालत बिगड़ी हुई थी। उन्हें तत्काल गर्म बिस्तर दिया गया लेकिन इसके बाद भी हालत न सुधर सकी। फिर उन्हें अस्पताल ले गए पर जानहीं बच सकी। मोहल्ले के ही निवासी डा. नाजिम ने मजदूरपेशा पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद दिए जाने की मांग शासन से की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव छछैरा निवासी पूजा पब्लिक स्कूल के संस्थापक ठाकुर जयपाल सिंह (70 ) की गुरुवार की रात में तबीयत खराब हो गई। सर्दी के दौरान सीने में दर्द के कारण हालत बिगड़ गई। उनके बेटे महेश कुमार ने बताया कि ठंड के कारण सीने में दर्द की शिकायत पर ठाकुर जयपाल सिंह को संभल के निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बहजोई क्षेत्र के गांव चितनपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। बहजोई थाना क्षेत्र में ठंड से होने वाली मौत की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले भी थाना क्षेत्र के एक गांव में ठंड से एक किसान की मौत हो गई थी। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव चितनपुर निवासी करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंजूरन पत्नी अब्दुल रहमान की तबियत अचानक बिगड़ गई। वह ठंड से कांप रही थी। यह देख आनन-फानन महिला का पति आग जलाने के लिए लकड़ी का इंतजाम करने गया। जब वह वापस लौटा, तो महिला दम तोड़ चुकी थी। पति के मुताबिक ठंड से कंपकपाने के बाद एक दम मंजूरन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तहसीलदार संजय कुशवाहा ने बताया कि हल्का लेखपाल मौके पर गए हैं। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात निवासी ममतुल हसन (60वर्ष) को शुक्रवार दोपहर में अचानक ठंड लगी।
इसके बाद उन्होंने दर्द की शिकायत की। उन्हें उल्टी होने लगी। परिजन आनन फानन में उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान ममतुल हसन की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड की वजह से हालत बिगड़ने के बाद मौत हुई है। बता दें कि बीते दो दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी किसान बनवारी की ठंड के कारण खेत पर काम करते समय मौत हो गई थी।