फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM to visit on September 17; preparations

17 सितंबर को आएंगे सीएम, तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को बाबा पूर्णमल गार्डन, महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कंवर सिंह यादव को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि 17 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह में महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे। सीएम विश्वकर्मा को नमन करेंगे और प्रदेश के कारीगरों, श्रमिकों व मेहनतकश वर्ग का सम्मान करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक नांगल चौधरी राव बहादुर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका कुमारी, रवि जड़वा, प्रदीप लावन, जिला मंत्री संदीप, सीएम एनिमेट पर्सन रणधीर सिंह आदलपुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed