{"_id":"6ade55985de812545a09f9bf","slug":"citu-workers-burnt-the-effigy-of-the-chief-election-commissioner-demanding-his-removal-from-the-post-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128507-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग
विज्ञापन
-फोटो 83 : ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी। स
बहादुरगढ़। लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर शनिवार को सीटू सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आदर्श नगर कॉलोनी के चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने व गिरफ्तार करने की मांग की।
सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त राष्ट्रीय आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के समर्थन में हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू की जिला कन्वीनर किरण मिश्रा ने किया।
किरण मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दिल्ली में छात्र-युवाओं को हिरासत में लेने और विरोध प्रदर्शन में बाधाएं डालने की निंदा की। सीटू जिला कमेटी के सदस्य मुकेश मोरखी ने संविधान के अनुच्छेद-19 का हवाला देते हुए कहा कि नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है।
विज्ञापन
नौजवान सभा की राज्य कमेटी के सदस्य शुभम ने लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान अश्विना, सोनम सोनी, सविता, सुनीता और इनेलो कार्यकर्ता सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-फोटो 83 : ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी। स्रोत संगठन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -