{"_id":"5cf11167bdec22078e0ac8a1","slug":"cheating-in-mandi-council-examination-in-sardar-patel-model-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अभ्यर्थी को बनाया कक्ष निरीक्षक, ऐसे पकड़ी गई शिक्षकों की धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अभ्यर्थी को बनाया कक्ष निरीक्षक, ऐसे पकड़ी गई शिक्षकों की धांधली
Fri, 31 May 2019 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 31 May 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी परिषद की संयुक्त संवर्ग की परीक्षा में गुरुवार को चांदपुर के सरदार पटेल आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षकों की मिलीभगत से अभ्यर्थी को कक्ष निरीक्षक बना दिया गया। इसके साथ ही अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के लिए मुन्ना भाई को बैठा दिया गया था। मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मुन्ना भाई के पास दूसरा पर्चा मिला तो पूरा मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
प्रकरण को लेकर मंडुवाडीह पुलिस ने अभ्यर्थी गोरखपुर के विपिन कुमार दुबे, मड़ौली के रवि पटेल, जंसा के सरौनी के राजीव कुमार उर्फ राजकुमार पटेल और कॉलेज के हिंदी शिक्षक रामाश्रय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के सूत्रधार कॉलेज के फिजिक्स शिक्षक कल्पनाथ वर्मा और परीक्षा देने बैठे कुरौना के अरविंद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की संयुक्त संवर्ग की पहली पाली की परीक्षा के दौरान सरदार पटेल आदर्श इंटर कॉलेज में मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश राय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें अरविंद के पास अन्य अभ्यर्थियों से अलग पर्चा मिला तो उन्होंने पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
अरविंद ने विपिन की ओर इशारा किया तो वो सकपका गया और घबराहट में उसने सारी सच्चाई उगल दी। मजिस्ट्रेट की सूचना पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी कॉलेज पहुंचे। इस बीच कॉलेज से कल्पनाथ और अरविंद भाग निकले। जबकि, विपिन, बायोमीट्रिक सत्यापन करने वाला रवि पटेल, रामाश्रय और राजीव पकड़े गए। देर रात तक चारों से पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी थी।
तीन लाख में फिजिक्स प्रवक्ता ने तय कराया था सौदा :
गिरफ्तार विपिन ने बताया कि मंडी परिषद की परीक्षा पास कराने का सौदा फिजिक्स प्रवक्ता कल्पनाथ वर्मा ने तय किया था। 50 हजार शुरुआत में लिया था और ढाई लाख रुपया रिजल्ट आने के बाद देना था। दोनों की मुलाकात प्रवेश पत्र मिलने के बाद एक दोस्त की मदद से हुई थी।