फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CCSU Admission: only two days for admission in the third open merit Do not delay

सीसीएसयू एडमिशन: न करें देरी, तीसरी ओपन मेरिट में दाखिले के लिए केवल दो दिन

Mon, 23 Jul 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jul 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
CCSU Admission: only two days for admission in the third open merit Do not delay
Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU - फोटो : demo

सीसीएसयू के कॉलेजों में यूजी और पीजी में तीसरी ओपन मेरिट के एडमिशन सोमवार को सभी कॉलेजों में होंगे। मंगलवार को अंतिम तिथि है, ऐसे में मेरिट में नाम होने पर ऑफर लेटर कॉलेज में जमा करके एडमिशन ले लें। इसके बाद एडमिशन का कोई मौका नहीं मिलेगा। एडेड कॉलेज में जितनी सीटें बची हैं, उन सबके सोमवार को ही भर जाने की उम्मीद है। जिन छात्रों के नंबर इनमें नहीं आएगा, उनके पास सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का विकल्प ही बचेगा।

विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्घ नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी और पीजी में रविवार शाम तक 94792 एडमिशन हो चुके हैं। शहर के कॉलेजों की बात करें तो मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज को छोड़कर बाकी सभी कॉलेजों में बहुत कम सीटें बची हैं। सोमवार को ये सभी भर जाएंगी। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज ने तीसरी ओपन मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी है। मंगलवार तक जिन छात्र-छात्राओं के एडमिशन नहीं होंगे उनके लिए ओपन मेरिट की एक ओर वेटिंग लिस्ट निकाली जा सकती है। जिसके बाद छात्र सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। 
विज्ञापन


बीए-एलएलबी में भी शुरू हुए एडमिशन 
पांच वर्षीय बीए-एलएलबी सिर्फ सेल्फ फाइनेंस में ही है। ऐसे में इसके एडमिशन भी शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राएं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। अब 2258 एडमिशन हो चुके हैं। तीन वर्षीय एलएलबी में अभी रजिस्ट्रेशन जारी हैं। उसमें ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी में अब तक साढ़े छह हजार एडमिशन 
पीजी कोर्सों में एमए, एमएससी और एमकॉम में अब तक साढ़े छह हजार एडमिशन हो चुके हैं। इनमें एमए में 4030 एडमिशन हुए हैं। एमकॉम में छात्रों की संख्या 1095 है। एमएससी के सभी विषयों में 1334 एडमिशन हुए हैं। इसके अलावा पीजी प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन की संख्या बहुत कम है। 

सेकेंड और फाइनल ईयर में जल्द लें एडमिशन
बीए, बीएससी और बीकॉम में सेकेंड और फाइनल ईयर में कई कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि 23 जुलाई रखी गई थी। ऐसे में सेकेंड-थर्ड ईयर के छात्र एडमिशन ले लें, अगर देरी हुई तो अतिरिक्त शुल्क के साथ एडमिशन लेना पड़ेगा।

ये है स्थिति

शहर के कोएड कॉलेजों का हाल कुछ ऐसा है-

मेरठ कॉलेज
बीए -774- 880 - 106
बीकॉम -448-   480 - 32
बीएससी बायो -425 -  480 - 55
बीएससी मैथ - 445 -  480 - 35
बीएससी स्टेटिक्स- 65 - 80 - 15

डीएन कॉलेज
कोर्स - प्रवेश - सीटें - खाली सीटें
बीकॉम   - 386 - 400 - 102
बीएससी बायो - 216-  240 - 34 
बीएससी मैथ  - 233 - 240  -07
बीएससी स्टेटिक्स - 78- 80 - 02

एनएएस कॉलेज
बीए - 525- 560 -  35
बीकॉम - 212 - 240 - 38
बीएससी बायो -51- 80 - 29
बीएससी मैथ - 151- 160 - 09
बीएससी स्टेटिक्स - 31- 40 - 09 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed