{"_id":"5ab4ac754f1c1b00768b72aa","slug":"carries-his-child-in-arms-with-an-oxygen-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: एंबुलेंस नहीं मिली तो खुद ही उठा लिया ऑक्सीजन सिलेंडर और गोद में बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: एंबुलेंस नहीं मिली तो खुद ही उठा लिया ऑक्सीजन सिलेंडर और गोद में बच्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
पटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक हॉस्पिटल में सुविधा के अभाव के चलते बच्चे को दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन इस दौरान बच्चे को ऑक्सीजन सिलेंडर सहित गोद में रखकर शिफ्ट किया गया। जिसने भी यह नजारा देखा वह हैरान रह गया। बच्चे को बिहार के प्रसिद्ध सरकारी मेडिकल कॉलेज पीएमसीएच से आईजीआईएमएस में शिफ्ट किया गया। लेकिन भर्ती करने के लिए हॉस्पिटल की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि पीएमसीएच के शिशुरोग विभाग में इलाज के लिए आए बच्चे को आईजीआईएमएस भेज दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि बच्चे की स्थिति गंभीर है इसे दूसरे अस्पताल ले जाइए। बच्चे को ऑक्सीजन मास्क भी लगा हुआ था और परिवार के लोग ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पीछे-पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगए हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार बच्चे के लिए स्ट्रेचर और ट्रॉली भी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि हमने मांग की तो मना कर दिया गया जबकि अस्पताल में स्ट्रेचर और एंबुलेंस सबकी व्यवस्था है। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी , साथ ही दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी पुटेज भी देखा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।