फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Candidates will be able to give HTET in any district of their choice

Haryana: परीक्षार्थी मनचाहे जिले में दे सकेगा एचटेट, अल्फा नेमरिक और हिडन फीचर से होगी प्रश्नपत्र की सुरक्षा

Wed, 18 Oct 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Oct 2023 02:50 PM IST
सार

हरियाणा में परीक्षार्थी एचटेट मनचाहे जिले से दे सकेगा। हालांकि एचटेट गृह जिलों में ही कराई जाएगी। मगर कोई विद्यार्थी गृह जिले को छोड़ दूसरे जिले में परीक्षा देने का इच्छुक है तो उसे वहां से परीक्षा दिलाई जाएगी। दूसरे राज्यों से भी करीब 10 फीसदी परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में भाग्य आजमा सकते हैं।

विज्ञापन
Candidates will be able to give HTET in any district of their choice
Haryana Teacher Eligibility Test - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में भी पहली बार क्यूआर कोड, अल्फा नेमरिक और हिडन फीचर का फार्मूला प्रश्नपत्र की सुरक्षा को मजबूत करेगा। इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में ये फार्मूला इस्तेमाल किया था, जिसकी सफलता के बाद इसे अब एचटेट में भी लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दूसरे राज्यों से करीब 10 फीसदी परीक्षार्थी देंगे एचटेट
अब किसी भी जिले का परीक्षार्थी एचटेट मनचाहे जिले से दे सकेगा। हालांकि एचटेट गृह जिलों में ही कराई जाएगी। मगर कोई विद्यार्थी गृह जिले को छोड़ दूसरे जिले में परीक्षा देने का इच्छुक है तो उसे वहां से परीक्षा दिलाई जाएगी। दूसरे राज्यों से भी करीब 10 फीसदी परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में भाग्य आजमा सकते हैं। जबकि पिछले साल करीब सात फीसदी परीक्षार्थी दूसरे राज्यों से थे। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र आउट होने की सुरत में बोर्ड मुख्यालय की स्पेशल टीम तुरंत हरकत में आएगी।
विज्ञापन


2 और 3 दिसंबर को तीन सत्र में होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2 दिसंबर सुबह लेबल-2 जबकि 3 दिसंबर की सुबह लेवल-2 और शाम को लेवल-1 की परीक्षा कराएगा। एचटेट में जो प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों को मिलेगा उसमें क्यूआर कोड के इस्तेमाल के साथ अल्फा नेमरिक और हिडन फीचर भी शामिल किए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र को क्यूआर कोड से तुरंत पहचानना संभव होगा। अगर कोई प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर आउट होता है तो तुरंत उसका पता बोर्ड मुख्यालय की टीम को लग जाएगा। इसके बाद उस परीक्षा केंद्र में बैठे उस परीक्षार्थी तक टीम तुरंत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से आउट होने की सूरत में तुरंत हरकत में आएगी मुख्यालय की टीम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 2021 में हुई एचटेट में एक लाख 87 हजार परीक्षार्थी थे, जबकि 2022 की एचटेट में तीन लाख पांच हजार 718 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस बार की एचटेट में करीब साढ़े तीन लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें करीब दस फीसदी तो दूसरे राज्यों के परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। 

हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर के कराए टेंडर
एचटेट के संचालन को लेकर हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर परीक्षा केंद्रों पर लगाने के लिए शिक्षा बोर्ड मुख्यालय ने टेंडर कराए हैं। ये संबंधित कंपनियां ही परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और परीक्षा में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए जैमर लगाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र बनेंगे।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार दसवीं बारहवीं के बाद हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र में भी क्यूआर कोड, अल्फा नेमरिक और हिडन फीचर सिक्योरिटी का प्रयोग किए जाने का निर्णय लिया है। एचटेट में प्रत्येक प्रश्न पत्र को क्यूआर कोड से सुरक्षित किया जाएगा। एचटेट में पेपर आउट होने जैसी घटनाओं पर विराम लगेगा। कोई भी परीक्षार्थी कहीं से भी परीक्षा दे सकता है। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed