{"_id":"56e9970c4f1c1bfb678b4814","slug":"bullion-traders-leaving-delhi-march-in-tanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी दिल्ली रवाना, टांडा में निकला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी दिल्ली रवाना, टांडा में निकला मार्च
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
मार्च निकाल कर विरोध जताते सराफा व्यापारी ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सराफा एसोसिएशन पिछले कई दिनों से लगातार हड़ताल पर है। छोटी बड़ी सभी दुकानें पिछले एक पखवारे से बंद हैं। यह सराफा हड़ताल पहली बार इतने लंबे समय से लगातार जारी है।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस बीच दिल्ली में 17 मार्च को होने वाले विशाल विरोध-प्रदर्शन के लिए व्यापारियों का बड़ा जत्था बुधवार को मुख्यालय से रवाना हुआ इस मौके पर घनश्याम सेठ, पीयूष सेठ, अच्युतानंदन सेठ, रवि सोनी, निक्की, ध्रुव सोनी, अतुल सेठ, राकेश व संतोष आदि कारोबारी मौजूद थे।
विज्ञापन
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सराफा कारोबारियों ने बुधवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाशनाथ अग्रवाल, मंत्री पंकज सोनी, सलिल अग्रवाल व अजय सोनी आदि की अगुवाई में सराफा मंडी से शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन
घंटाघर, हयातगंज व स्टेट बैंक होते हुए जुलूस तहसील परिसर पहुंचा, जहां केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में आलोक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राजेश सोनी, विजय सोनी, बृजेश अग्रवाल, विशाल सोनी व पवन सोनी आदि मौजूद थे।