{"_id":"62c9d2595e600d0d16482a9c","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd241290343","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कैंटर से कार की टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कैंटर से कार की टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कैंटर से कार की टक्कर, दो की मौत
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के दशहरा गांव के पास अनियंत्रित कैंटर और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जिला अलीगढ़ के थाना जवां स्थित माधोगढ़ गांव निवासी महाराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद कुमार निजी टैक्सी चलाता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनका बेटा प्रमोद, रिश्तेदार यशपाल उर्फ छोटू के साथ गाड़ी लेकर खुर्जा में सीएनजी डलवाने के लिए गया था। वहीं अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर दशहरा गांव के पास पहुंचा तो एक कैंटर ओवरटेक करके तेज गति में उनकी गाड़ी से आगे निकल गया। इसी दौरान कैंटर बायीं ओर तेजी से आया और अनियंत्रित होकर दायी ओर आ गया। ऐसे में उनकी गाड़ी और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। यशपाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।