फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

अनियंत्रित कैंटर से कार की टक्कर, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कैंटर से कार की टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के दशहरा गांव के पास अनियंत्रित कैंटर और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जिला अलीगढ़ के थाना जवां स्थित माधोगढ़ गांव निवासी महाराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद कुमार निजी टैक्सी चलाता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनका बेटा प्रमोद, रिश्तेदार यशपाल उर्फ छोटू के साथ गाड़ी लेकर खुर्जा में सीएनजी डलवाने के लिए गया था। वहीं अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर दशहरा गांव के पास पहुंचा तो एक कैंटर ओवरटेक करके तेज गति में उनकी गाड़ी से आगे निकल गया। इसी दौरान कैंटर बायीं ओर तेजी से आया और अनियंत्रित होकर दायी ओर आ गया। ऐसे में उनकी गाड़ी और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। यशपाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed