फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

दुष्कर्म की धमकी से डरी छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की धमकी से डरी छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार
विज्ञापन

खुर्जा। बलात्कार की धमकी के बाद एक छात्रा ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया है। 17 दिन पहले खुर्जा जंक्शन पुलिस चौकी और एसडीएम से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार की सुरक्षा के लिए छात्रा के पिता अपनी नौकरी छोड़ने को मजबूर हैं।
छात्रा के पिता ने बताया कि वह गाजियाबाद में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के झांझर मार्ग स्थित गांव में वह परिवार के साथ रहते हैं। 10 से 15 दिनों में उनका घर आना होता है। परिवार में पत्नी, तीन लड़कियां और छोटा बेटा है। वह गाजियाबाद में रहते हैं तो पड़ोस में रहने वाला एक परिवार अक्सर झगड़ा करता है। 28 मई की रात को पांच-छह लोगों के साथ पड़ोसी आया और मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। आरोपियों ने लड़कियों के बलात्कार और अपहरण की धमकी दी। परिवार ने डायल 112 पर झगड़े की सूचना दी तो दो पुलिसकर्मी आए और झगड़ा शांत कराकर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए 30 मई को उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दी। 31 मई को तहसील में एसडीएम से शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने वाले हैं। लड़कियां स्कूल जाने से डर रही हैं। बच्चों की सुरक्षा की चिंता में वह भी नौकरी पर नहीं जा रहे हैं। खुर्जा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोतवाली प्रभारी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। महिला संबंधित शिकायत पर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाती है। अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- लवी त्रिपाठी, एसडीएम खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed