फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

छेड़छाड़ से परेशान परिवार ने गांव छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान परिवार ने गांव छोड़ा
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान पीड़ित परिवार के गांव छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ 21 नवंबर को शिकायत की थी, जिसमें पुलिस ने दस दिन बाद 30 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की। वहीं 11 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे में पीड़ित परिवार गांव छोड़कर पलायन कर गया।

पीड़ित ने बताया कि गांव में उनके घर के सामने बना मकान बंद रहता है। वहां आरोपी समेत अन्य लोग अक्सर शराब पीते और गाली-गलौज करते रहते थे। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए कई बार विरोध किया। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित से रंजिश शुरू कर दी। 21 नवंबर को शाम पीड़ित अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर आरोपी विपिन, विजय और रितिक ने पीड़ित को रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित वहां से भाग आया और किसी अन्य व्यक्ति के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी पीड़ित का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए, जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। इसमें पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अधिकारियों से शिकायत के बाद मामले में 30 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपी पीड़ित परिवार को परेशान कर रहे थे। ऐसे में वह गांव छोड़कर अन्य जगह रहने चले गए।
विज्ञापन

कोट =
आरोपियों को तलाश रही पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर उचित जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संग्राम सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed