{"_id":"61a2906a07c8ed5a7b689142","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd230087186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर महिलाओं से छेड़छाड़, एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे पर महिलाओं से छेड़छाड़, एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठे पर महिलाओं से छेड़छाड़, एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव अगौरा में ईंट भट्ठे पर तोड़फोड़ के बाद वहां काम करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने देहात थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। भट्टे पर कार्यरत मुनीम ने मामले में सात नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी।
अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र निवासी मुनीम कृपाल ने बताया कि वह गांव अगौरा में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। आरोप है कि बुधवार शाम को 20-25 लोग जेसीबी लेकर भट्ठे पर पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और फायरिंग भी की। साथ ही सीसीटीवी भी तोड़ दिए। आरोप है कि भट्ठे पर काम करने वाली महिला मजदूरों के साथ छेड़छाड़ भी की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, देर शाम एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी राजेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।