{"_id":"6158ada38ebc3e69c76de87c","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd227017232","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या में शक की सुई करीबियों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की हत्या में शक की सुई करीबियों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की हत्या में शक की सुई करीबियों पर
खुर्जा। गांव किर्रा में हुई छात्रा अंजलि की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सूई करीबियों पर ही है। पुलिस का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। छात्रा की मोबाइल की जांच में सामने आया है कि हत्या से पूर्व छात्रा ने खुर्जा नगर में रह रही अपनी मौसी, मौसी की बेटी और अपने पिता से ही बात की थी। इसके अलावा पुलिस ने पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
किर्रा गांव निवासी कक्षा दसवीं की छात्रा अंजली पुत्री रमेशचंद्र 30 सितंबर की दोपहर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। गांव के रास्ते में किसी ने उसकी हत्या कर दी। मामले में चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात की सूचना पर जब पुलिस पहुंची थी तो कुछ लोगों ने बताया कि लाल रंग की शर्ट और काली पैंट पहने एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया था। उसके आधार पर जब पुलिस ने खेतों में तलाश करना शुरू किया तो करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था। अभी तक उस युवक से पूछताछ चल रही है। छात्रा के मोबाइल की जांच में सामने आया है कि हत्या के पूर्व छात्रा ने खुर्जा नगर में रह रही अपनी मौसी की बेटी से पूछा था कि ट्यूशन टीचर आज पढ़ाएंगी कि नहीं। इसके अलावा उसकी अपनी मौसी और पिता से सामान्य बात करना सामने आया है। दो सिम और मृतक छात्रा के बैग में मिले हैं। जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।
एक से अधिक हो सकते हैं हत्यारे
दिनदहाड़े छात्रा की हत्या करना और उसे गांव के मार्ग पर पानी से भरे गड्ढे में लाकर फेंकना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं हो सकती। ऐसे में हत्या के इस वारदात में दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर चार पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों से की पूछताछ
शनिवार को गांव में पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों से और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। हालांकि अभी बातचीत के दौरान पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
कोट
छात्रा की हत्या के मामले में पांच टीमें काम कर रही हैं। इस मामले में कुछ और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़ कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर