फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

शौच करने जंगल गई किशोरी से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
शौच करने जंगल गई किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

खुर्जा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भांजी मंगलवार शाम को शौच करने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे और किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। साथ ही एक आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इस पर आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। दोनों आरोपी किशोर बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed