{"_id":"610ec92a8ebc3e78e32903b7","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd223734060","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की समस्या से मिलेगी निजात, बनेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े की समस्या से मिलेगी निजात, बनेगी खाद
विज्ञापन
अगौरा गांव में बन रहा डंपिग्र ग्रांउड।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े की समस्या से मिलेगी निजात, बनेगी खाद
खुर्जा। जल्द ही पॉटरी नगरी के लोगों को कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर का कूड़ा निस्तारण के लिए अगौरा गांव में 35 लाख रुपये की लागत से डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पर एकत्रित होने वाले कूड़े को मशीनों के जरिए खाद बनाने का काम किया जाएगा।
नगर में पिछले काफी समय से कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए नगर के मार्गों पर रोड के किनारे ही अवैध डंपिंग ग्राउंड बना दिए गए। पुराना जीटी रोड, जेवर रोड, जंक्शन रोड पर नाले से निकल रहे बाईपास के किनारे आदि कई स्थानों पर शहर का कूड़ा डंप किया जाता है। जगह-जगह अवैध डंपिंग ग्राउंड के चलते मार्गों से होकर गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा था। कई बार कूड़ा जलाने से उठने वाला धुआं शहर को प्रदूषित कर रहा था। पिछले काफी समय से नगर के कूड़े का निस्तारण करने के लिए डंपिंग ग्राउंड की मांग चल रही थी। ऐसे में कूड़े की समस्या से निजात दिलाने की लिए अगौरा गांव में डंपिंग ग्राउंड के लिए प्रशासन ने डेढ़ हेक्टेयर भूमि चिन्हित की। जहां पर नगर पालिका की ओर से डंपिंग ग्राउंड के चारो तरफ बाउंड्रीवाल बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
वेस्ट मटेरियल से बनाई जाएगी खाद
अगौरा गांव में बन रहे डंपिंग ग्राउंड में जल निगम गाजियाबाद की यूनिट कंस्ट्रक्शन एंड डिसाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाएगी। यह संयंत्र कचरे से कंपोस्ट खाद और्र इंधन तैयार करेगा। खाद का इस्तेमाल खेतों की उर्वरता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
घर-घर से कूड़ा उठाने की होगी व्यवस्था
नगर पालिका की तरफ से घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रिक्शे का इंतजाम किया जा रहा है। रिक्शे से कूड़ा एकत्रित कर गाड़ियों में भरकर डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका चेयरपर्सन परवीन बेगम ने बताया कि पहली बार कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट बनाया जा रहा है। जल्द ही निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। डंपिंग ग्राउंड के चारो तरफ बाउंड्रीवाल बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। जहां पर कूड़ा निस्तारण संयत्र लगाया जाएगा और संयंत्र के जरिए वेस्ट मटेरियल को खाद बनाया जाएगा।