फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

अब खुर्जा से शिकारपुर तक का सफर होगा सुहाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा से शिकारपुर तक का सफर होगा आसान, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

खुर्जा। खुर्जा से शिकारपुर तक का सफर अब और आसान हो जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार से काम शुरू हो गया है। मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। आवागमन सुगम हो जाएगा। रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी।
खुर्जा से शिकारपुर की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक विजेंद्र सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया। लोकनिर्माण विभाग की ओर से 1652.88 लाख की लागत से चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

साढ़े तीन मीटर से अब सात मीटर होगी चौड़ाई
खुर्जा से शिकारपुर तक रोड की चौड़ाई 3.5 मीटर थी। लेकिन अब इस रोड को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अगले साल मई माह तक रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा किया जाना है। रोड का निर्माण होने से इस क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात
शिकारपुर जाने के लिए मुख्यमार्ग होने के कारण यह रोड काफी व्यस्त रहता है। रोड की चौड़ाई कम होने के कारण रोड काफी संकरा है। ऐसे में दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। गन्ने का समय होने पर गन्ने से लदे ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन बढ़ जाता है। ऐसे में कई बार रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। रोड पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में रोड का चौड़ीकरण होने से लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
शिकारपुर तिराहे पर जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
शिकारपुर तिराहे पर हमेशा जलभराव की समस्या रहती है। आसपास की कॉलोनियों का पानी निकलकर तिराहे पर एकत्रित होता रहता है। ऐसे में शिकारपुर तिराहा हमेशा ही तालाब बना रहता है। जहां से आवागमन करने पर लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार दो पहिया वाहन गिरकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। तिराहे से शुरू होकर शिकारपुर रोड का निर्माण होने से जलभराव की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। तिराहे से होकर निकलना लोगों के लिए सुगम हो जाएगा।
विधायक खुर्जा विजेंद्र सिंह ने कहा कि खुर्जा-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रस्ताव सौंपा था। अब इसके निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो गया है। चौड़ीकरण होने से लोगों का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुरेन्द्र कुुुमार ने बताया कि खुर्जा-शिकारपुर रोड के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया गया है। अगले वर्ष मई तक रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed