{"_id":"612d3d968ebc3e7a191cb212","slug":"bulandshahar-news-khurja-news-gbd225032137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने जा रहे पिता-पुत्री को मैक्स ने कुचला, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने जा रहे पिता-पुत्री को मैक्स ने कुचला, पिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा लेने जा रहे पिता-पुत्री को मैक्स ने कुचला, पिता की मौत
छतारी। दवा लेने जा रहे पिता-पुत्री को डिबाई मार्ग स्थित हर्जीपुरा बंबा पुल पर मैक्स वाहन ने कुचल दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के भतीजे ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अलीगढ़ के गांव सिमथला निवासी महिपाल (55) पुत्र बाबूराम अपनी बेटी रेनू को हनुमान चौराहे पर दवा दिलवाने जा रहे थे। गांव हर्जीपुरा बंबा पुल के निकट वह किसी टेंपो के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मैक्स बाप-बेटी को रौंदता हुआ निकल गया। महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल रेनू को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भतीजे रवि कुमार ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।