फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahar news

सोशल मीडिया से रहे सतर्क, डरें नहीं, रखें हौसला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
छात्राओं ने शपथ ली। - फोटो : KHURJA
सोशल मीडिया से रहे सतर्क, डरें नहीं, रखें हौसला
विज्ञापन

खुर्जा। सोशल मीडिया का प्रयोग सतर्कता से न करने पर साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं हैं। बल्कि थोड़ा सा सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार को एनआरईसी पोस्टग्रेजुएट महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी देहात मनीष मिश्र ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं हौसला रखें तो किसी भी कठिनाई से पार पाया जा सकता है।

नगर स्थित एनआरईसी महाविद्यालय में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस देहात मनीष मिश्र ने ने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने बाद ग्रेजुएट कर रहीं छात्राओं का यह समय काफी जिम्मेदारी से भरा है। परिवार और समाज का मूल्यांकन करते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाना है। तभी वह आगे चलकर अच्छा भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि छात्राओं से कहा कि पुलिस प्रशासन हमेश उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 100 और 1090 नंबर लांच किया है। कठिन परिस्थितयों में इन नंबरों पर सूचना देकर वह खुद और अन्य लोगों की भी सहायता कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि अब तक कितने लोगों ने 100 और 1090 पर डायल किया है। तो कुछ छात्राओं ने इन नंबरों पर फोन करने की बात कही। कॉलेज के प्राचार्य डॉ केडी शर्मा ने छात्राओं से कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आगे भी छात्रों के हित के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राएं इससे प्रेरणा ले और अपना भविष्य संवारने के लिए अग्रसर हों। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफेसर ओपी सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थितियों से छात्राओं को हारने की जरूरत नहीं है। हौसला और मन में विश्वास भरकर आगे बढ़ें तभी भविष्य उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की। उन्होंने अमर उजाला महाअभियान के तहत शपथपत्र भरें और अपनी सुरक्षा स्वयं करने की शपथ ली।
विज्ञापन

---------
---------
परिस्थितियां कैसी भी हो हौसला नहीं खोना चाहिए। हमें खुद जागरूक होने के साथ-साथ औरों को भी जागरूक करना होगा।
चित्रा, छात्रा
---
हमारी कमजोरी का फायदा उठाकर अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो उसे सबक सिखाना चाहिए। फिर उसकी हिम्मत आगे नहीं होगी।
गुजन, छात्रा
--
अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने आस पड़ोस की सुरक्षा को लेकर भी जागरूक रहना चाहिए। उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
ज्योति, छात्रा
----------
मन में साहस और विश्वास हमें हर कठिन समय में उबरने का रास्ता देता है। किसी भी परिस्थितयों में डरने की जरूरत नहीं है।
रिंकी, छात्रा
------
जहां हम डरे वहीं सामने वाला और डराता है। हौसले के साथ उसका सामना करने की जरूरत है। हमें हर समय सतर्क रहना चाहिए।
अंशू, छात्रा
------------
अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। बस हिम्मत और हौसला होना चाहिए। कोई भी साथ में घटना होने पर घबड़ाएं नहीं तत्काल पुलिस को सूचना दें।
कविता, छात्रा
--------
सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डायल 100, 1090 आदि नंबर मुहैया कराए हैं। अगर राह चलते कोई परेशान करता है तो नंबरों से हेल्प ले सकते हैं।
रश्मि कुमारी, छात्रा
---------
जो डर गया वह मर गया। हमें इस कहावत पर अमल करने की जरूरत है। संघर्ष जीवन का एक हिस्सा है। किसी हाल में डरने की जरूरत नहीं।
रश्मि, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed