फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BSF personnel kept throwing money even after firing

गोली चलने के बाद भी रुपये उड़ाता रहा बीएसएफ कर्मी

Mon, 01 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
ताखा। बीएसएफ कर्मी ने रथ पर चढ़कर जब गोली चलाई तो उसे यह अंदाजा ही नहीं लगा था कि कब सामने खड़ा युवक उसकी करतूत के चलते जमीन पर धराशायी हो गया। वह शादी की मस्ती में मगन होकर नोट उड़ाता रहा। युवक के पेट से खून बहते देख बरातियों व जनातियों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद आरोपी कर्मी शेष कुमार भी भतीजे के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

दूल्हे ने पूछताछ में बीएसएफ कर्मी को अपना दोस्त बताया। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के सिर्फ परिवार के लोग रह गए। अफरा-तफरी के बीच बाकी लोग भी निकल लिए। पूछताछ करने के दौरान ही पुलिस दूल्हे को अपने साथ लेकर चली गई आरोपी की तलाश में दबिश दी। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने शहर स्थित जनता कॉलोनी में आरोपी के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दूल्हे को छोड़ा गया। तब जाकर शादी की अन्य रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन



दूल्हे सुमित कुमार ने बताया कि कस्बे के मुख्य तिराहे पर उसकी चाय की दुकान है। लगभग एक वर्ष पूर्व शेष कुमार यादव कस्बे से गुजरते वक्त उनकी दुकान पर चाय पीने रुका था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और यह पहली मुलाकात दोस्ती में बदल गई। सुमित के अनुसार, धीरे-धीरे दुकान पर आने-जाने वालों में रेडीमेड की दुकान चलाने वाले सूर्यकांत उर्फ पुष्कर तथा कस्बे के अन्य लोग भी उनके मित्र बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed