फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Brothers shot in land dispute in azamgarh

भूमि के विवाद में सगे भाइयों को मारी गोली

Wed, 27 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Brothers shot in land dispute in azamgarh
भूमि के विवाद में सगे भाइयों को मारी गोली
तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में मंगलवार सुबह जमीन विवाद में मनबढ़ों ने दो भाइयों को गोली मार दी। पेट और हाथ में गोली लगने से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एसपी दयानंद मिश्रा, एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे।  
विज्ञापन


खरिहानी गांव निवासी अजीत विश्वकर्मा (40) पुत्र स्व. रामरतन की खरिहानी मुख्य चौक पर पुश्तैनी जमीन है। हिस्से में मिली उस जमीन पर पट्टीदार से मुकदमा चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। काफी दिनों से अजीत का निर्माण कार्य रुका था।   लेकिन सोमवार शाम से अजीत ने पुन: उस जमीन पर निर्माण कराना शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह निर्माण चालू था।
विज्ञापन


वहीं पर अजीत अपने छोटे भाई अजय (30) के साथ खड़ा था। करीब नौ बजे विपक्षी मौके पर पहुंचे और निर्माण रोकने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी विपक्षियों ने फायर कर दिया और गोली अजीत के सीने और अजय के पेट में लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed