फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bride refused to marry on bullet demand

बुलेट मांगने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Tue, 05 Dec 2017 10:58 PM IST
जालौन
जालौन Updated Tue, 05 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bride refused to marry on bullet demand
Money
कस्बा माधौगढ़ में जयमाल के बाद वर पक्ष ने बुलेट की मांग रख दी। पिता की आंखों में आंसू देख दुल्हन ने दिलेरी दिखाई। बारात वापस करने का फैसला सुनाते हुए बारातियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


कहा कि वह सोच रही थी कि उच्च शिक्षित परिवार की बहू बन रही थी, लेकिन यह उसकी भूल थी। ऐसे लोगों के साथ वह नहीं रह सकती है। कुछ रिश्तेदारों ने मान मन्नौवल की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।
विज्ञापन


दुल्हन की इस दिलेरी पर गांव के लोगों ने खुशी जताई। कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर गर्व है। दहेज को खत्म करने के लिए बेटियों को ही आगे आना होगा।


 कस्बा माधौगढ़ के उत्तरीय मालवीय नगर मोहल्ले के रहने वाले मुंबई के व्यापारी संतोष गौड़ की पुत्री सुषमा की सोमवार को शादी थी। सुषमा ने भी मुंबई से एमकाम की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिलवां गांव से आई थी। दूल्ह बनकर आए सुनील पुत्र नवल किशोर मुंबई में एक्साइज विभाग में संविदा पर कार्यरत है। शादी कस्बे के ही एक उत्सव गृह से हो रही थी। बारात दरवाजे पहुंची तो खूब धूमधाम से स्वागत भी किया गया।

जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लड़के पक्ष ने गेस्ट हाउस के एक कमरे में संतोष से अतिरिक्त दहेज में एक बुलेट बाइक की मांग कर दी। संतोष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोग गाली गलौच करते हुए बारात वापस ले जाने की धमकी देने लगे।

संतोष गौड़ ने बताया कि उन्होंने शादी तय होते ही शगुन में दो लाख रुपये नगद व सोने की चेन समेत काफी सामान दिया था। साथ ही शादी के दहेज के सामान के लिए अलग से चेक दी थी। अब अचानक बुलेट की फरमाइश पूरी करना संभव नहीं है। वह रोते हुए कमरे में निकले।

पिता की आंखों में बेबसी के आंसू देख स्टेज पर सजी धजी ख़ड़ी सुषमा ने आवाज लगाई। सिर नीचे किए खड़े पिता से जवाब पूछा। वह कुछ बोलते, इससे लड़के पक्ष के ही किसी ने बुलेट की बात दोबारा रख दी। इस पर सुषमा ने गले की माला उतार फेंकी और शादी से इनकार कर दिया।


साथ ही बारातियों को खरी-खोटी सुनाई। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही लोग चकित रह रहे। कुछ रिश्तेदारों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन सुषमा अपने फैसले पर अडिग रही। इसके बाद बारात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed