{"_id":"6adfbe9cfd4b1333140acfc5","slug":"brg-shines-in-three-events-runners-bring-glory-to-bahadurgarh-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128530-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आयोजनों में चमका बीआरजी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आयोजनों में चमका बीआरजी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
विज्ञापन
-फोटो 83 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने तीन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। अरावली में आयोजित भट्टी लेक्स अल्ट्रा की 160 किलोमीटर दौड़ 20 घंटे 39 मिनट में पूरी कर ओवरऑल जीत हासिल की। वहीं, राजस्थान के कोटा में यंगाथॉन के 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान मिला। मेट सिटी हाफ मैराथन में भी ग्रुप के तीन धावकों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली-फरीदाबाद क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला में 24 और 25 अक्तूबर को भट्टी लेक्स अल्ट्रा 2026 का आयोजन हुआ। इसकी 160 किलोमीटर श्रेणी में पथरीले, रेतीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ते हुए बीआरजी ने ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। लूप फॉर्मेट में आयोजित इस ट्रेल रन को 20 घंटे 39 मिनट में पूरा करना धावकों के लिए बड़ी चुनौती रही।
राजस्थान के कोटा में आयोजित यंगाथॉन के 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बीआरजी को पहला स्थान मिला। विजेता को 11 हजार रुपये और एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मेट सिटी हाफ मैराथन में तीन धावकों ने हासिल किया पहला स्थान
मेट सिटी हाफ मैराथन में अजीत योगी ने 21 किलोमीटर दौड़ के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, आरके मोर ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और ललिता पांडे ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रोहताश कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा, जबकि नरेंद्र जांगड़ा ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। इनके अलावा संदीप, धर्मवीर, धर्मवीर सैनी, हितेश, उमा पांडे, नवीन राणा, दिनेश पांचाल, एकता और नरेंद्र ने भी अपनी-अपनी दौड़ पूरी की।