{"_id":"6adfbf2991c5a385250ea0f8","slug":"bjp-running-the-government-like-a-company-udaybhanu-chib-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128546-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कंपनी की तरह चला रही सरकार : उदयभानु चिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कंपनी की तरह चला रही सरकार : उदयभानु चिब
विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभ
बहादुरगढ़। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोरी’ के खिलाफ महारैली में हरियाणा के लाखों युवा भाग लेंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली में 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। चिब मंगलवार को बहादुरगढ़ की एचएल सिटी पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया।
चिब ने हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए चिब ने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे उठाने वाले युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस तरह के दबाव के आगे नहीं झुकेगी और जनता की आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज फौगाट, बहादुरगढ़ विधानसभा युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, आसौदा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित खत्री, मांडोठी ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-53: बहादुरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब। संवाद