फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bishop Johnson Girls School: Bishop clarifies on viral video of scuffle in principal's room

Bishop Johnson Girls School : प्रिंसिपल कक्ष में हुई धक्का-मुक्की के वायरल वीडियो पर बिशप ने दी सफाई

Sat, 06 Jul 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 06:06 PM IST
सार

इस वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए एडगर दान ने दावा किया कि पारुल सोलोमन का आरओ- एआरओ पेपर लीक मामले में नाम आया है। एसटीएफ इनको बार-बार बुला रही है और यह नहीं जा रही हैं। इसके बाद इनको बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Bishop Johnson Girls School: Bishop clarifies on viral video of scuffle in principal's room
बिशप जॉनसन स्कूल में वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल में प्रिंसिपल पद के लेकर मचे खींचतान के बाद जबरन चार्ज ग्रहण कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि विशप मारेस एडगर दान की मौजूदगी में कुछ लोगों ने प्रिंसिपल के कक्ष का ताल तोड़कर नए प्रिंसिपल को चार्ज ग्रहण कराया गया।

विज्ञापन





विज्ञापन






इस वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए एडगर दान ने दावा किया कि पारुल सोलोमन का आरओ- एआरओ पेपर लीक मामले में नाम आया है। एसटीएफ इनको बार-बार बुला रही है और यह नहीं जा रही हैं। इसके बाद इनको बर्खास्त कर दिया गया। नई प्रिंसिपल को नियुक्त किया गया और उनके साथ कोई अभद्रता नहीं हुई, वीडियो में साफ देखा जा सकता है। आरोप लगाया कि पारुल के पिता गैंगस्टर मामले में जेल गए हैं और पहले बिशप डायसीस ऑफ़ लखनऊ पीटर बलदेव थे, जिन्होंने अवैध तरीके से नियम के विरुद्ध पारुल की नियुक्ति की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल को चार्ज दिलाने के लिए तोड़ा ताला, जबरन कुर्सी से उठाया

बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल कटरा में प्रिंसिपल के पद को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। प्रबंध कमेटी ने चार्ज ग्रहण कराने के लिए प्रिंसिपल के कमरे का ताला तोड़ दिया था। इसके बाद अंदर घुसकर कुर्सी पर बैठी निवर्तमान प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को जबरन उठाने का प्रयास किया गया। इसको लेकर धक्का-मुक्की हुई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुर्सी से उठाने के बाद नई प्रिंसिपल शर्ली मसीह को कुर्सी पर बैठाकर चार्ज दिया गया था। 








 

बिशन जानसन गर्ल्स स्कूल कटरा की प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मोरिस एडगर दान ने बर्खास्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति को उन्होंने अवैध और अनियमित बताया है। उनके स्थान पर शर्ली मसीह को प्रिंसिपल बनाया गया है। नवनियुक्त प्रिंसिपल ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रिंसिपल को कार्यभार ग्रहण कराने बिशप पहुंचे तो विवाद भी हुआ था। उस समय पारुल सोलोमन प्रिंसिपल के कमरे को अंदर से बंद करके बैठी थीं। बिशप, उनके साथ अधिवक्ता व अन्य लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पारुल ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया। विवाद के बीच शर्ली ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed