{"_id":"5ad40f4b4f1c1b81028b4c58","slug":"bihar-election-for-11-seats-of-mlc-nitish-kumar-and-sushil-modi-are-on-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: MLC की 11 सीटों के लिए चुनाव, मैदान में नीतीश और सुशील मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: MLC की 11 सीटों के लिए चुनाव, मैदान में नीतीश और सुशील मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस ने एक जबकि भाजपा ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान परिषद के लिए उम्मीदवार होंगे जबकि कांग्रेस ने पुराने कार्यकर्ता प्रेमचंद मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
प्रेमचंद मिश्रा की तरह संजय पासवान भी लंबे समय से सदन जाने का इंतजार कर रहे थे। वह नवादा से सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि दलित राजनीति के दबाव में पार्टी ने पासवान को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
जदयू की ओर से देर शाम जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दो नए चेहरे रामेश्वर मेहतो और खालिद अनवर परिषद के उम्मीदवार बनाए गए हैं। बता दें कि जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह और चंद्रवंशी का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन