{"_id":"6126823e8ebc3e79e9052c85","slug":"bhadohi-s-children-were-caught-in-ghazipur-localcode-news-noi60791012","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में भदोही के बच्चे पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में भदोही के बच्चे पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार की रात बिहार से 15 बच्चों को लेकर भदोही जा रहे एक वाहन को रेवसा स्थित हाईवे पर रोक लिया। पूछताछ में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन मालिक और चालक को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच के लिए बच्चों के परिजनों को बुलाया गया है।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी कि रेवसा के पास हाईवे स्थित ढाबे पर बच्चों से भरा एक वाहन खड़ा है। वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। बच्चों से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि हम पढ़ने के लिए मदरसे में जा रहे हैं। भदोही निवासी वाहन चालक संजय ने पुलिस को बताया कि बच्चों को बिहार प्रांत के जिला अररिया से लेकर आ रहा हूं। गाड़ी मालिक ने मुझे बिहार से बच्चों को लाने के लिए कहा था। बच्चे भदोही में कहां जाएंगे, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। बयानों को लेकर शंका होने पर पुलिस गाड़ी और बच्चों को थाने ले आई। और वाहन मालिक को बुलाया गया। दूसरे दिन बुधवार को थाने पहुंचे वाहन मालिक भदोही निवासी मोहम्मद मलिक ने बताया कि भदोही निवासी जमीर ने मुझे बच्चों को लाने के लिए बिहार से भदोही के फुलवरिया तक का भाड़ा तय किया था। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि बच्चे कहां ले जाए जा रहे हैं। स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इनके बयान से शक गहराता जा रहा है। बच्चों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है।