{"_id":"64ca437ca59f6129860543a7","slug":"baba-mahakal-will-go-on-city-sawari-six-more-times-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: छह बार और नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, जानें किस मास की कितनी और सवारी निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: छह बार और नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, जानें किस मास की कितनी और सवारी निकलेगी
Wed, 02 Aug 2023 05:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:22 PM IST
सार
इन दिनों अधिकमास चल रहा है, देश भर के लाखों श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन में देव-दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। बाबा महाकाल की भी सवारियां निकलने का क्रम जारी है। अधिकमास में अभी दो, श्रावण मास में दो और भादो मास में दो सवारियां निकलना बाकी है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की सवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन में अधिकमास की अभी सात अगस्त और 14 अगस्त सोमवार को सवारी निकलेगी। इसके बाद श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सवारियां आएगी। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि इस बार अधिकमास होने से महाकाल की सवारियां की संख्या 10 हो गई है। श्रावण मास लगने व अधिकमास शुरू होने के बाद से अभी तक नगर में चार सवारियां निकल चुकी है।
विज्ञापन
सात अगस्त को पांचवीं और 14 अगस्त को छठी सवारी आएगी। ये अधिकमास में ही निकलेगी। अधिकमास 16 अगस्त को समाप्त होगी और 17 अगस्त से श्रावण मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद श्रावण शुक्ल में सातवीं सवारी 21 अगस्त को आएगी। फिर आठवीं सवारी 28 अगस्त हो निकलेगी। भादो मास मे नौवीं सवारी चार सितंबर तो दसवीं व अंतिम शाही सवारी 11 सितंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी।
विज्ञापन