फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Army organized exhibition in Mhow, students took pictures with weapons

Indore News: महू आर्मी ने लगाई प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने हथियारों के साथ ली तस्वीरें

Sat, 21 Jan 2023 03:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

महू में आर्मी ने हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। जिसे हजारों लोग देखने आ रहे हैै। प्रदर्शनी में तोप, मशीनगन बंदूक, पिस्टल व  हथियार रखे गए है। प्रदर्शनी गणतंत्र दिवस तक रहेगी। 

विज्ञापन
Army organized exhibition in Mhow, students took pictures with weapons
महू में सैन्य प्रदर्शनी लगी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सेना के हथियार अक्सर लोगों को आकर्षित करते है और जब उन्हें छूने या उठाकर देखने का मौका मिला तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसा ही कुछ महू में आयोजित प्रदर्शनी में हुआ। विद्यार्थियों ने हथियारों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के पांच दिन पहले आर्मी ने महू के गैसरिन मैदान में प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मशीनगन, युद्ध में उपयोग लाई जाने वाली तोप और युद्ध के दौरान काम आने वाले यंत्रों को रखा गया था। प्रदर्शन में आए बच्चों ने हथियारों को उठाकर देखा और चलाने की एक्शन भी करते नजर आए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी की जानकारी देने के लिए तैनात सैन्यकर्मियों से पूछा कि हथियारों को कैसे चलाते है और कब उनका उपयोग करने दिया जाता है।

विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि युद्ध के लिए होने वाले अभ्यास में इन हथियारों का उपयोग होता है और समय-समय पर हथियारों का रखरखाव भी होता हैै। युद्ध के समय उन्हें दुश्मनों से देश को बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।काफी दूरी तक हथियारों की मदद से दुश्मनों को रोका जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रतिदिन हजारों लोग हथियारों को देखने आ रहे है। आर्मी हर वर्ष इस तरह हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन करती है। प्रदर्शनी के दौरान छोटी तोपों के अलावा मशीनगन, पिस्टल, बंदूकों को अवलोकन के लिए रखा गया था। प्रदर्शनी में अलग-अलग आकार की मशीन गन है और ज्यादातर लोग उसके बारे में जानकारी लेते रहे और फोटो खिंचवाते देखे जा सकते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed