फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   America is promoting terrorism

आतंकवाद को शह दे रहा अमेरिका

Mon, 08 May 2017 12:23 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 08 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
America is promoting terrorism
कार्यक्रम में लोग
इस्लामिक रिसर्च एंड दा वा सेंटर के तत्वावधान में नगर के लालडिग्गी स्थित रायल गार्डेन में कौमी एकता कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। मस्जिद व मद्रसा मुहम्मदिया की ओर से आयोजित 13 वां तारीखी इज्लास-ए-आम में आए धर्म गुरुओं ने अपनी तकरीर पेश की। कार्यक्रम के दौरान मद्रसा मुहम्मदिया के बच्चों ने तिलावत-ए-कुरआन, तकरीरें व नज्म पेश किए। कार्यक्रम में बनारस, भदोही, सोनभद्र, बरेली, इलाहाबाद से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।  
विज्ञापन


     
मुख्य अतिथि डा. राम पुनियानी ने आतंकवाद के पीछे अमेरिका की चालों को उजागर किया। उन्होंने राजनीति के बिगड़ते स्वरूप से मुगल शासकों के साम्राज्य विस्तार की लड़ाईयों से लेकर आज की राजनीति तक क्रमवार नक्शा खींचते हुए पूरे हवालों को प्रस्तुत किया। आज का हिंदू-मुसलमान आपस में लड़ना नहीं चाहता, बल्कि मिलकर रहना चाहता है। मध्य प्रदेेश के सिंगरौली से शिरकत किए मुहम्मद हाफिज मदनी ने तीन तलाक पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ता सनाउल्लाह मदनी ने शौहर नंबर वन व बीवी नंबर वन शीर्षक पर बोलते हुए शौहरों को एक अच्छा शौहर बनने तथा एक मिसाली बीवी बनने के टिप्स दिए। नन्हां खतीब अब्दुल लतीफ मुहम्मदी ने मां-बाप के हुकूक पर, कुरआन व हदीस के हवालों के साथ बोलकर लोगों के दिलों को छू लेने वाली तकरीर पेश की।
विज्ञापन



जबलपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनायक शाह  एवं इलाहाबाद के बैरिस्टर रामचंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक शेख खुर्शीद मुहम्मदी ने संस्था का परिचय व उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वेदों के श्लोकों को पढ़ने के बाद उसके अर्थ व भावार्थ को बताते हुए कुरआन की आयतों का अनुवाद पेश करते हुए बताया कि हिंदू-मुस्लिम धर्म में आश्चर्यजनक समानताएं हैं। कार्यक्रम में सीओ नगर व थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा ने मंच पर उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में दूरदराज से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed