{"_id":"6ae266701b718a61aa004161","slug":"affordable-fashion-artificial-jewellery-gains-appeal-amidst-high-priced-gold-and-silver-jhajjar-news-c-200-1-bgh1006-128598-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन में किफायत, महंगे सोने चांदी के बीच लुभा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन में किफायत, महंगे सोने चांदी के बीच लुभा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी
विज्ञापन
-फोटो 102 : मेले में आर्टीफिशियल ज्वेलरी स्टॉल पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सोने-चांदी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। किफायती कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण एचएल सिटी में लगे 10 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में ज्वेलरी स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
यहां 100 रुपये के ईयररिंग्स से लेकर दो हजार रुपये तक के हार, कंगन और मंगलसूत्र उपलब्ध हैं। अमेरिकी डायमंड के सेट भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
स्टॉल संचालक कांदरा ने बताया कि कंगन, हार और मंगलसूत्र महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 500 से दो हजार रुपये तक है। महंगे सोने-चांदी के गहनों के विकल्प के रूप में महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने में रुचि दिखा रही हैं।
मेले में जर्मन सिल्वर ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदार अर्चना ने बताया कि यह ज्वेलरी एथनिक परिधानों के साथ अच्छी लगती है। स्टॉल पर ईयररिंग्स 100 से 500 रुपये तक और नेकलेस 500 रुपये से शुरू हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी डायमंड के सेट अपनी चमक के कारण ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने बताया कि लैब में तैयार हीरों के बाजार में आने के बावजूद अमेरिकी डायमंड ज्वेलरी की मांग बनी हुई है। मेले में विभिन्न प्रदेशों से हस्तशिल्पी और कलाकार पहुंचे हैं। शहरवासी भी मेले में खरीदारी और हस्तशिल्प उत्पादों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
-फोटो-102 : मेले में आर्टीफिशियल ज्वेलरी स्टॉल पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --