फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A man posing as a relative duped a farmer of Rs 4.99 lakh and sent him a fake slip.

रिश्तेदार बनकर किसान से 4.99 लाख रुपये ठगे, भेजी फर्जी स्लिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव गोच्छी निवासी किसान राजबीर से रिश्तेदार बनकर 4.99 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अस्पताल में ऑपरेशन का बहाना बनाकर रुपये मांगे और व्हाट्सएप पर 19.15 लाख रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन स्लिप भेजी। पुलिस ने साइबर थाना झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 17 अक्तूबर को राजबीर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उसके दोस्त की पत्नी का दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन होना है और उसे तत्काल पांच लाख रुपये की जरूरत है। आरोपी ने 19.15 लाख रुपये भेजने की बात कहकर फर्जी स्लिप भी भेज दी।
विज्ञापन

राजबीर ने फोन करने वाले को कनाडा में रह रहे अपनी बहन के पोते की समझ लिया। विश्वास करके उन्होंने बेटे मंदीप के माध्यम से 99 हजार रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। इसके अलावा, अपने जानकार संदीप राज्याण से चार लाख रुपये भी जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने 15 लाख रुपये और भेजने तथा उनमें से सात लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने को कहा। शक होने पर राजबीर के बेटे ने कनाडा में अपने रिश्तेदार से संपर्क किया तो ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed