{"_id":"5ea1249b8ebc3e90b12df017","slug":"a-bus-tied-to-the-roof-trap-the-old-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-neck79","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस की छत के जाल से कपड़ा बांध गले में फंदा लागकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत के जाल से कपड़ा बांध गले में फंदा लागकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बस की छत के जाल से लटकता बुजुर्ग का शव।n
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास रोहतक-दिल्ली रोड पर सड़क किनारे खड़ी बस की छत के जाल से कपड़ा बांध फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बुजुर्ग की आयु 65 साल से ज्यादा आंकी गई है। उन्होंने पट्टेदार कमीज पहनी थी और ऐसे ही कपड़े का पाजामा। दाढ़ी और सिर पर पूरे केश और एक हाथ में लोहे का कड़ा मिला। जिससे लग रहा है कि ये व्यक्ति सिक्ख पंथ से संबंध रखते थे।
विज्ञापन
बता दें कि किसी जरूरी काम के लिए इस रास्ते से निकल रहे एक व्यक्ति की इस भयावह दृश्य पर नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। राहगीर की बस की छत से व्यक्ति के लटकते शव पर नजर वीरवार सुबह पड़ी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग ने यह कदम बीती देर रात या घनी सुबह उठाया होगा। लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच हुई इस घटना की जानकारी मिलने से लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
बस की छत के जाल से लटकता बुजुर्ग का शव।n
- फोटो : AMAR UJALA
बस की छत के जाल से लटकता बुजुर्ग का शव।n