{"_id":"9716","slug":"Chandigarh-9716-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से लाखों की चोरी
Chandigarh
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला-जीरकपुर मार्ग पर स्थित परमार पेट्रोल पंप पर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को खोलकर लाखों रुपये चोरी कर लिए गए। घटना को अंजाम एटीएम को कोड के माध्यम से खोलकर दिया गया। चोरी की घटना के बाद से एटीएम बंद पड़ा है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बीते दिन एटीएम में कैश डालने के लिए कर्मचारी पहुंचे। इस संबंध में पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह किसी तकनीकी विशेषज्ञ का काम हो सकता है।
बैंकों में एटीएम लगाने और उसकी देखरेख करने वाली जेईएस कंपनी के फील्ड अफसर राजेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि बीते दिन जब वह बैंक में पैसे डलवाने पहुंचे तो रुपये डालने वाले मुलाजिम ने बताया कि एटीएम का कैश बाक्स खुला पड़ा है और अंदर से रुपये गायब हैं। वहीं, इस संबंध में एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले एक नौजवान एटीएम में आया था और उसने खुद को मुंबई से आया बैंक अफसर बताया।
सूत्रों के मुताबिक बैंक में कोई खुफिया कैमरा लगा दिया गया था और उससे एटीएम का कोड हासिल कर चोरी की गई है। बताया जा रहा है कि एटीएम से लगभग चार लाख रुपये चोरी हुए हैं। उधर, जीरकपुर थाना प्रमुख तरलोचन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एटीएम को कोड के माध्यम से कोई तकनीकी माहिर ही खोल सकता है। इसमें बैंक कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। बैंक में चोर की ओर से लगाए खुफिया कैमरे की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि एटीएम के कोड पिन की नोक से भी पतले होते हैं, जिसेे खुफिया कैमरे द्वारा भी नहीं पढ़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि एटीएम मशीन किसी तकनीकी खराबी के कारण घटना के सही समय की जानकारी नहीं दे पा रही। इस पूरे मामले की गहराई से जांच चल रही है।
विज्ञापन
फोटो-
आईसीआईसीआई बैंक बंद पडा एटीएम।