{"_id":"54-13588","slug":"Chandigarh-13588-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती भाइयों ने की मुनीम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती भाइयों ने की मुनीम की हत्या
Chandigarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़/बनूड़। हिसाब में घपले के शक पर बनूड़ में दो आढ़ती भाइयों ने अपने ही मुंशी (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी शव को फारच्युनर गाड़ी में डालकर उसे चंडीगढ़ की सेक्टर 26 सब्जी मंडी स्थित अपने पिता की दुकान पर ले आए। इसके बाद उन्होंने मृतक के भाई को बुलाकर उसे मामला दबाने के लिए धमकाया, लेकिन पुलिस के बुलाने पर दोनों आरोपी गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गए। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने शव को सेक्टर 16 स्थित जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैैं। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे बाद में बनूड़ थाने को ट्रांसफर कर दिया। हत्या में इस्तेमाल गाड़ी पुलिस ने जब्त कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल स्थित जिला हमीरपुर के गांव बड़सर निवासी धनपत शर्मा (50 साल) पुत्र हंसराज के रूप में हुई।
घटना बुधवार-वीरवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। सेक्टर 26 निवासी रोशनलाल ने बताया कि उसका भाई धनपत बनूड़ स्थित कन्हैया लाल एंड माधोराम दुकान में दस साल से मुंशी का काम करता था। बुधवार शाम उन्होंने भाई को फोन किया तो आढ़ती अंकित ने कहा कि धनपत का राजपुरा के पास एक्सीडेंट हो गया है और वह उसे लेकर चंडीगढ़ आ रहे हैं।
करीब सात बजे अंकित और असीम शव को अपनी गाड़ी नंबर सीएच 01एएच-0043 में डालकर पिता के चंडीगढ़ सेक्टर 26 सब्जी मंडी स्थित एससीएफ नं 88 के बाहर पहुंचे। उन्होंने उसी समय मृतक के भाई रोशनलाल को बुलाया और उस पर दबाव डालने लगे। वह उसे गाड़ी में पुलिस लाइन के पीछे सड़क पर घुमाते रहे। रोशनलाल ने अपने रिश्तेदार राजिंदर को मामले की जानकारी दी। राजिंदर ने पुलिस को जानकारी दी तो आरोपी गाड़ी छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
जबरदस्ती पिलाई गई थी शराब
वीरवार सुबह एसपी राजपुरा भूपिंदर सिंह खटड़ा और थाना बनूड़ के प्रभारी गुरजीत सिंह के अलावा चंडीगढ़ पुलिस भी बनूड़ स्थित दुकान नंबर 44 में गई। पुलिस को दुकान में काम करने वाले एक मुलाजिम बलदेव सिंह ने बताया कि कल मारपीट की गई। उसको जबरदस्ती शराब पिलाई गई और कच्चा मीट भी खिलाया गया। बाद में उसे गाड़ी में डालकर ले गए।
वर्जन
असीम और अंकित के खिलाफ मृतक मुनीम के भाई प्रीतम चंद की शिकायत पर बयान लिख लिए हैं। पुलिस को दुकान के चौबारे से शराब की आधी बोतल भी मिली है। यह हत्या हिसाब में घपले को लेकर हो सकती है।
- भूपिंदर सिंह खटड़ा, एसपी, राजपुरा