{"_id":"54-13587","slug":"Chandigarh-13587-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली सिटी सेंटर में बनेगा फाइनांशियल डिस्ट्र्क्टि कॉंप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली सिटी सेंटर में बनेगा फाइनांशियल डिस्ट्र्क्टि कॉंप्लेक्स
Chandigarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। शहर की प्राइम लोकेशन सेक्टर 62 में बनाए जा रहे सिटी सेंटर में फाइनांशियल डिस्ट्रिक्ट कॉंप्लेक्स स्थापित किया जाएगा। 34.27 एकड़ जगह में बनने वाले कॉ प्लेक्स में बैंक, स्टॉक मार्केट और इंश्योरेंस कंपनियों के दफ्तर होंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई गमाडा के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग में वीरवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। मुल्लांपुर के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार ने 5250 एकड़ जमीन एक्वायर करने को मंजूरी दे दी है। यह जमीन लैंड पूलिंग स्कीम के तहत एक्वायर की जाएगी। एक्वायर की जाने वाली जमीन पर मेडिसिटी और इको सिटी के फेज दो विकसित किए जाएंगे। मुल्लांपुर में निजी लैंड प्रमोटर्स 1275 एकड़ जमीन पर प्रोजेेक्ट विकसित कर रहे हैं। पर वह मुल्लांपुर के मास्टर प्लान के अनुरूप नहीं है। इसलिए मुल्लांपुर के पूरे विकास के लिए सरकार बड़े पैमाने पर जमीन एक्वायर करने जा रही है। ताकि वहां ग्रिड रोड और सिटी लेवल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सके।
मेडिसिटी और इको सिटी फेज दो के लिए पहले ही 326 एकड़ जमीन एक्वायर की जा चुकी है, अब 162 एकड़ और एक्वायर की जाएगी। मीटिंग में यह भी फैसला किया गया कि मोहाली शहर में पड़ी रिहायशी और व्यवसायिक प्रॉपर्टी की नीलामी के लिए जल्द पॉलिसी बनाई जाएगी। वहीं, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक कॉपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट को रीजनल सेंटर बनाने के लिए सेक्टर 79 में 2.06 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव को भी मीटिंग में अप्रूव कर दिया गया। यह जमीन सीडीएस स्कीम के तहत मुफ्त दी जाएगी।