{"_id":"6adfbfbc81b4bdf7fe0866ee","slug":"98-sweaters-distributed-to-students-in-need-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141757-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की 98 स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की 98 स्वेटर
विज्ञापन
झज्जर। गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय सुधराना में वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को 98 स्वेटर निशुल्क वितरित की गईं।
समिति के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि समाजसेविका लक्ष्मी सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सुधराना निवासी समाजसेवी नीरज कुमार जांगड़ा विशेष अतिथि रहे। वह अब तक 19 बार रक्तदान कर चुके हैं। विद्यालय के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।